मप्र सरकार का बड़ा फैसला, MP-UP के बीच 7 मई तक नहीं चलेंगी बसें
.jpeg)
मप्र सरकार का बड़ा फैसला, MP-UP के बीच 7 मई तक नहीं चलेंगी बसें,
भोपाल:- मध्यप्रदेश में कोरोना ने तेज रफ्तार पकड़ी है अस्पतालों की स्थिति परी है ऑक्सीजन बेड और दवाओं के लिए चारों तरफ त्राहि-त्राहि मचा हुआ है. श्मशान में वेटिंग हैं. लोग मृतक के अंतिम संस्कार के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं. स्थिति लगातार बद से बदतर होती जा रही है.
इसी बीच सरकार ने पूरे मध्यप्रदेश में 7 मई तक लॉकडाउन लगाया है तो वहीं राजधानी भोपाल में 10 मई तक लॉकडाउन है.
एमपी- यूपी के बीच 7 मई तक नहीं चलेंगी बसें :-
सरकार ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच बस सेवा 7 मई तक पूरी तरह बंद कर दी है. परिवहन विभाग ने इसका सर्कुलर जारी कर दिया है.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार कोरोना के मसले पर बैठकें कर रहे हैं. उनका अधिकारियों का साफ कहना है कि कैसे भी हो कोरोना की रफ्तार कम करो.
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12,762 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 95 लोगों की मौत भी हुई है. लगातार एक महीने तक कोरोना के एक्टिव मामलों में रोज इजाफा हुआ. पॉजिटिविटी रेट 21% पर स्थिर है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, नए संक्रमितों की तुलना में स्वस्थ्य होने वालों की संख्या ज्यादा है. 28 अप्रैल को 13,363 मरीजों ने कोरोना को मात दी. इस तरह कोरोना का रिकवरी रेट 82% से ज्यादा हो गया.
गृह मंत्री का कहना दवाओं की कालाबाजारी करने वालों की होगी संपत्ति ज़ब्त :-
जिस तरह से कोरोनावायरस अपना पैर पसार रहा है उतनी ही तेजी से दवाओं की ऑक्सीजन की और इंजेक्शन की कालाबाजारी हो रही है.
जिसे लेकर गृह मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने यह कहा कि दवाओं की कालाबाजारी करने वालों की संपत्ति जब्त होगी. मरीजों के परिजन अस्पतालों में भीड़ न लगाएं, इससे संक्रमण ज्यादा फैल सकता है.




