सभी खबरें

शिवपुरी : अस्पताल प्रबंधन ने छीनी Corona मरीज़ की सांसें, निकाल लिया Oxygen, तड़प तड़प कर मौत, देखें वीडियो 

मध्यप्रदेश/शिवपुरी – मध्यप्रदेश के शिवपुरी से बेहद ही गंभीर और बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया हैं। जहां वार्ड बॉय द्वारा ऑक्सीजन निकाले पर कोरोना मरीज़ की तड़प तड़प कर मौत हो गई। दरअसल, जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में दो दिन से भर्ती पिछोर के दुर्गापुर निवासी शिक्षक सुरेंद्र शर्मा की बुधवार की सुबह करीब सवा आठ बजे मौत हो गई। प्रारंभिक ताैर पर उनकी मौत की वजह ऑक्सीजन हटाने से होना बताई जा रही हैं। परिजन का आरोप है कि मंगलवार की रात 11 बजे से बुधवार की सुबह तक गंभीर हालत में तड़प रहे मरीज को देखने के लिए न तो नर्स आईं और न ही डॉक्टर। 

सीसीटीवी फुटेज में हुआ खुलासा 

इस पुरे हादसे के बाद मरीज़ के परिजन सीसीटीवी फुटेज निकलवाने पर अड़ गए। फुटेज निकलवाए गए तो पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हटाते हुए वार्ड ब्वॉय साफ तौर पर दिख रहा हैं। बताया जा रहा है कि कोविड वार्ड में भर्ती शिक्षक सुरेंद्र शर्मा का बेटा मंगलवार की रात 11 बजे घर चला गया था। इसके कुछ देर वार्ड बॉय ने पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दूसरे मरीज के लिए निकाल ले गया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ती चली गई। समय पर इलाज नहीं मिलने पर शिक्षक सुरेंद्र शर्मा की पीड़ा बढ़ती चली गई। फुटेज में देखने पर पता चल रहा है कि असहनीय पीड़ा होने पर सुरेंद्र शर्मा अपना सिर घुटनों के बीच फंसाते दिख रहे हैं तो कभी सिर पटकते दिख रहे हैं।

 

 

 

डीन बोले मरीज़ को नहीं थी ऑक्सीजन की जरूरत

इस पुरे मामले पर मेडिकल कॉलेज के डीन ने तर्क दिया कि मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत ही नहीं थी। इसलिए नर्स के कहने पर वार्ड बॉय ने दूसरे मरीज के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर निकाल लिया। जबकि, अस्पताल के अधीक्षक डॉ केबी वर्मा ने कहा कि मरीज की ऑक्सीजन नहीं हटाई गई। उनकी हालत खराब थी इसलिए उन्हें बचाया नहीं जा सका। वहीं, अस्पताल प्रबंधन के इन्हीं दो अलग-अलग तर्कों से मामला न केवल संदिग्ध हो गया है बल्कि जिम्मेदारों की मंशा पर भी सवाल खड़े हो गए।

पिता गंभीर हालत में थे – बेटा 

बेटा दीपक शर्मा ने बताया कि सुबह 8 बजे वार्ड में पहुंचा तो पिता गंभीर हालत में थे। पिता के इलाज के लिए वार्ड के स्टाफ से मदद मांगी, लेकिन किसी ने सहायता नहीं की। सुबह ड्यूटी डॉक्टर से बात की तो भी गंभीरता से नहीं लिया। स्ट्रेचर नहीं मिला तो पिता को पीठ पर लादकर आईसीयू में ले जाने की कोशिश की। लेकिन कोई मदद को नहीं आया, और पिता की मौत हो गई। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button