सभी खबरें

सौदेबाजी का सबसे बड़ा उदाहरण "कमलनाथ-दिग्विजय" है, इनकी जोड़ी "नंबर वन" है – ज्योतिरादित्य सिंधिया

मध्यप्रदेश/दमोह – बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला बोला हैं। दरअसल, मंगलवार को सिंधिया दमोह विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के प्रत्याशी राहुल लोधी के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने कहा कि हम तो चाहते थे कि दमोह में उद्योग लगे लेकिन एक भी उद्योग यहां पर नहीं लगा उल्टा मध्यप्रदेश में एक नया उद्योग शुरू हो गया ‘ट्रांसफर उद्योग’। पटवारी का ट्रांसफर, तहसीलदार का ट्रांसफर ,एसडीम का ट्रांसफर, एसपी या कलेक्टर का ट्रांसफर, हर ट्रांसफर में पैसे लगते थे। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि बीजेपी के प्रत्याशी राहुल लोधी को कांग्रेस सौदेबाज कह रही है जबकि सौदेबाजी का सबसे बड़ा उदाहरण कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जी हैं जोड़ी नंबर वन। उन्होंने कहा कि जब चुनाव होते हैं तो विदेशी पक्षी की तरह कमलनाथ और दिग्विजय टपक टपक के आते हैं। आप लोगों के बीच में दुहाई देते हैं और सौदेबाजी की बात करते हैं।

सिंधिया ने आगे कहा की 2018 में कहा गया था किसान का कर्जा माफ होगा, नहीं हुआ। बिजली का बिल हाफ होगा ,नहीं हुआ। अपनी जेब भरने के सिवाय कांग्रेस के नेताओं ने कुछ नहीं किया। वल्लभ भवन को व्यापारी और भ्रष्टाचारियों का अड्डा बना दिया था। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश किसानों का प्रदेश है, नौजवानों का प्रदेश है और इस प्रदेश को भ्रष्टाचारियों का केंद्र दिग्विजय और कमलनाथ ने बना दिया।

उन्होंने कहा कि बीजेपी का नारा है प्राण जाए पर वचन न जाए लेकिन कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की जोड़ी जो मध्य प्रदेश में नंबर वन थी उसका नारा था जान न जाए चाहे वचन चला जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button