सभी खबरें

RSS के ज़िला प्रचारक की corona से मौत, सागर रहली के ज़िला प्रचारक तरुणेंद्र प्रताप सिंह ने चिरायु भोपाल में ली अंतिम सांस

RSS के ज़िला प्रचारक की corona से मौत,
सागर रहली के ज़िला प्रचारक तरुणेंद्र प्रताप सिंह ने चिरायु भोपाल में ली अंतिम सांस

 पूर्व में लम्बे समय तक सिहोरा संघ कार्यालय में रह चुके है ज़िला प्रचारक

संघ के कामों को पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से करते थे , धर्म के प्रति थी गहरी आस्था

दमोह चुनाव में भी लगे रहे RSS के ज़िला प्रचारक
द लोकनीति डेस्क सिहोरा

Corona जिस तरह अब पैर फैला चुका है अब इसका दुसरा स्ट्रेन बड़ा घातक साबित हो रहा है , कोरोना को भारत में कदम रखे करीब डेढ़ साल होने को है फ़िर भी हम अस्पतालो में बेड की कमी देख रहे है, देश में अघोषित medical emergency जैसे हालात है।


सरकार की माने तो केवल लॉकडाउन और पाबंदियां ही इसका उपाय है…
लेकिन जनता पहले कोरोना से जितना डर भी रही थीं उसका डर खत्म करने वाली भी ख़ुद सरकार है जो पांच राज्यों में चुनाव करवाकर ताबड़तोड़ रैलियां करते नजर आए, विपक्ष भी पीछे नहीं रहा…उसने भी यही किया।

अब इस कोरोना ने विश्व के सबसे बड़े संघठन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में भी दस्तक दी
मध्यप्रदेश के सागर रहली
 RSS के युवा ज़िला प्रचारक तरुणेंद्र प्रताप को corona ने अपनी चपेट में लिया और काल के गाल में समा गए

तरुणेंद्र जी के बारे में जानें
तरुणेंद्र प्रताप सिंह (34) मूलतः शहडोल जिले के ब्यौहारी तहसील के बुढ़वा गाँव के निवासी थे। 2014 में प्रचारक जीवन की शुरुआत की। मानपुर, दमोह नगर व सिहोरा जिला प्रचारक के बाद वर्तमान में आप रहली जिला प्रचारक के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे।
ईश्वर से प्रार्थना है दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा गहन दुख में डूबे परिवार व शुभचिंतकों को शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button