अनोखी मिसाल : मुस्लिम परिवार ने शादी के कार्ड पर छपवाया "श्री गणेशाय नमः" दिया भाईचारे का संदेश…

- सौहार्द:- मुस्लिम परिवार ने शादी के कार्ड पर छपवाया “श्री गणेशाय नमः”, कहा जब बादल हिंदू मुस्लिम की बस्तियों में पानी बरसाता है तो हम में भेदभाव क्यों
गुना/गरिमा श्रीवास्तव:– देश में चाहे कुछ लोग धर्म के नाम पर हिंसा भड़काते हैं पर कुछ वर्ग ऐसा भी है जो आपसी सौहार्द बनाए रखता है. गुना में एक ऐसा ही वाकया सामने आया.
एक मुस्लिम परिवार ने बड़ी मिसाल पेश की है.यहां एक मुस्लिम परिवार के लिए अपने बेटे की शादी के निमंत्रण पत्र पर 'ईश्वर-अल्लाह के नाम से हर काम का आगाज करता हूं, उन्हीं पर है भरोसा, उन्हीं पर नाज करता हूं' छपवाई हैं. शादी के कार्ड पर एक तरफ हिंदुओं के प्रथम पूज्य भगवान गणेश तो दूसरी तरफ 786 अंकित है.
बता दें कि गुना जिले की कुंभराज तहसील के मृगवास कस्बा निवासी यूसुफ खां ने शादी के कार्ड उन्होंने हिंदू मित्रों के छपवाएं है, जिसपर श्री गणेशाय नम: और मंगल परिणयोत्सव भी लिखा हुआ है जबकि मुस्लिम रिश्तेदारों के लिए उर्दू भाषा वाले कार्ड छपवाएं गए है. अब यह शादी के कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ये राह थी मुश्किलों से भरी पर सब कुछ अल्लाह की मर्जी :-
यूसुफ ने कहा कि हम इंसान इतना भेदभाव क्यों कर रहे हैं. जब बादल भेदभाव नहीं करता वह हिंदू और मुस्लिम दोनों ही बस्तियों में पानी बरसाता है तो हम इंसानों में भेदभाव कहां से आ गया. यूसुफ ने बताया कि सांप्रदायिक सद्भाव के रास्ते पर चलना हमारे लिए इतना आसान नहीं था. जबसे उन्होंने शादी के यह कार्ड बांटने शुरू किए कुछ रिश्तेदारों के दबाव आने लगे, कई लोगों ने लड़की वालों पर भी रिश्ता तोड़ने का दबाव बनाया ऐसे में उन्होंने एक अच्छा काम किया है अब आगे अल्लाह की मर्जी है..
यूसुफ के पिता “कुरान” के साथ-साथ पढ़ते हैं “रामायण”:-
बुधवार को बड़े ही धूमधाम से इरफान गाने का हुआ मुस्लिम और हिंदू दोनों ही समुदाय के लोग शामिल हुए युसूफ खान ने बताया कि बचपन में उन्होंने गांव के गायत्री मंदिर से ही पढ़ाई की है. तो पिता हुस्न खान कुरान के साथ साथ रामायण भी पढ़ते हैं .




