भोपाल -बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की लापरवाही आई सामने
- छात्र को अन्य विषय के भी दे दिए अंक
भोपाल /निकिता सिंह : बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में कॉपी की जाँच के कारनामे देखने को मिल रहे हैं। दरसल हमीदिया कालेज में पड़ने वाले एक छात्र का विषय ही बदल दिया हैं। जब उन छात्र को मार्कशीट मिली तो हकीकत सामने आई। मार्कशीट में जिस विषय के अंक दिए थे। वह उस छात्र ने फॉर्म में भरा ही नही था। और ना ही परीक्षा दी थी। फिर भी उस विषय के अंक दे दिए।
- छात्र की बड़ी परेशानी –
अरशानउद्दीन बीकॉम कंप्यूटर एप्लिकेशन प्रथम वर्ष के छात्र हैं। ऑनलाइन भरे गए आवेदन में इसी विषय का उल्लेख दिया हैं। अंकसूची छात्र को कुछ समय पहले मिली थी। उस छात्र को एप्लाइड इकोनॉमिक्स ग्रुप के अंक दे दिए हैं। जिस विषय के उसने पेपर ही नही दिए हैं।
इस गलती को सुधारने के लिए छात्र बरकतउल्ला के चक्कर काट रहा हैं। लेकिन अभी तक उसकी समस्या का हल नही हुआ हैं। गलती सुधारन तो दूर उल्टा छात्र को कहा गया की उस विषय की परीक्षा दे दो। अब छात्र की समस्या और बड़ गई। जिस विषय की उसने पढाई ही नही की उसकी वह परीक्षा केसे दे ।
आपको बता दे कि छात्र के संबंध में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के डॉ एचएस त्रिपाठी , कुलसचिव ने निर्देश दे दिए हैं। और कहा कि जल्द ही गलती को सुधारा जायेंगा।







