सभी खबरें

अंजड़: ढाबे पर कथितरूप से रेत कंपनी के कर्मचारियों द्वारा की गई 4-5 राउंड फायरिंग, ये है पूरा मामला

बड़वानी से हेमंत नागझरिया की रिपोर्ट – रविवार देर शाम अंजड थाना क्षेत्र के ग्राम मंडवाडा एवं फत्यापुर के बीच निमाड ढाबे पर कथितरूप से रेत कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा 4 से 5 राउण्ड फायर करने की घटना सामने आई। जिसमे टोकन (रायल्टी) लेकर ट्रेक्टर में काली रेत लेकर जा रहे ट्रेक्टर को रोकने पर विवाद खडा हो गया।

जिसके बाद मौके पर अपने चार पहिया वाहन में मय बंदूक लेकर बैठे 5 से 6 कर्मचारियों ने पहले ट्रैक्टरों को रोका, जिसमें मंडवाडा निवासी बलराम पिता मोहन धनगर 28 को रोककर मारपीट की साथ ही कथितरूप से 4 से 5 बार फायरिंग करना होना भी बताया जा रहा हैं। वहीं, मौके पर उपस्थित लगभग 20 ग्रामीणों की मौजूदगी में विवाद हुआ जो देर शाम थाने पर पहुंचा।

अंजड थाने पर पहुंचकर बलराम धनगर ने एफआईआर दर्ज करने का आवेदन दिया। जिसमे बताया गया कि रेत कंपनी के कर्मचारी अमन जो गनमेन बताया जा रहा हैं वही सुनिल एवं शार्दूल का नाम भी बताया जा रहा हैं। पुलिस ने आवेदक का सिविल अस्पताल अंजड में मेडीकल करवाया जहा उसके सिर में टांके लगे। बलराम धनगर ने पत्रकारों को बताया कि मेरे ड्रायवर प्रकाश मुजाल्दे को थाने पर रेत कर्मचारियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मैंने घटना की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर भी की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button