5 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

भोपाल : वैक्सीन लगने पर डॉक्टर शराब पीने से क्यों करते है इंकार ? जानिए ! 

भोपाल : वैक्सीन लगने पर डॉक्टर शराब पीने से क्यों करते है इंकार ? जानिए ! 

भोपाल : वैक्सीन लगने पर डॉक्टर शराब पीने से क्यों करते है इंकार ? जानिए ! 
भोपाल /निकिता सिंह : कोविड 19 को देख कर भी लोग वैक्सीन के प्रति जागरूक नहीं हैं। वैक्सीन को लेकर हर व्यक्ति के मन में कई तरह के सवाल होते है। जिसके चलते लोगो ने वैक्सीन से दूरिया बनाई हैं।  सबसे ज्यादा लोगो का सवाल यही होता हैं कि वैक्सीन लगने के बाद शराब पीना चाहिए या नहीं।  चलिए आज आपके सारे सवालो का जवाब शहर के विशेषज्ञों ने दिया है। ताकि लोगो के मन में वैक्सीन को लेकर किसी तरह का सवाल न रहे। 

एक्सपर्ट डॉक्टर –

  • 1 -प्रो ( डॉ ) सरमन सिंह :-निदेशक अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान ( एम्स ) भोपाल।  
  • 2 -डॉ लोकेन्द्र दवे :-विभागाध्यक्ष पल्मोनरी विभाग गांधी मेडिकल कॉलेज।  
  • 3 -डॉ पराग शर्मा :- असिस्टेंट प्रोफ़ेसर पल्मोनरी विभाग गाँधी मेडिकल कॉलेज। 

सवालों की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार हैं –

  • सवाल  – क्या नियमित शराब पीने के बावजूद वैक्सीन लगाएं ?
  • जवाब  – लगवा सकते है। लेकिन शराब इम्युनिटी कम करती है। और वैक्सीन  इम्युनिटी बढ़ाती है। अगर आप वैक्सीन लगवा रहे है। तो कुछ हफ्ते शराब  से दूर रहे। 
  • सवाल – कोरोना के साथ अन्य वैक्सीन ले सकते  है ?
  • जवाब – कोई परेशानी नहीं होती। लेकिन इम्यूनो ग्लोबिन (कुत्ते के काटने पर लगने वाला इंजेक्शन ) से दूर रहे अगर एमरजेंसी हो तो वेक्सीन लगने के 2 हफ्ते बाद ही कोई भी इन्जेक्शन ले।  
  • सवाल – अगर परिवार में कोई पॉजिटिव हो तो क्या वैक्सीन लगवाए ?
  • जवाब – बिलकुल नहीं अगर परिवार में किसी को कोरोना है।  तो आप संक्रमित हो सकते है। इसलिए पहले टेस्ट कराए। उसके बाद ही वैक्सीन लगाए।  
  • सवाल -गर्भावस्था के दौरान वैक्सीन ले सकते है या नहीं ? 
  • जवाब -गर्भावस्था के दौरान वैक्सीन नहीं लगवा सकते। और इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए।कि पहले डोस के बाद प्रेग्नेंसी कंसीव न हो। 
  • सवाल -पहला टीका लगने के बाद दूसरा लगवाना जरुरी है। समय पर टीका न लगे तो क्या होगा ?
  • जवाब -दूसरा डोज जरुरी होता है।  दूसरे डोज के बाद ही रोग प्रतिरोधक क्षमता मिलती है. पहले डोज के 28 दिन बाद कभी भी डोज ले सकते है. दोनों टीके लगने के बाद  एन्टीबॉडी बनती है।  
  • सवाल – टीका लगने के बाद क्या हमें कोरोना नहीं होंगा ? 
  • जवाब – ऐसा नहीं है संक्रमण होने की सम्भावना बनी रहती है.लेकिन इसकी संभावन कम होती है. कहा जाये तो वायरल शरीर पर ज्यादा प्रभाव नहीं होता।  
  • सवाल -क्या वैक्सीन लगने के बाद सभी सावधानियां रखनी है।  मास्क लगाना जरुरी है ?
  • जवाब -वैक्सीन लगने के बाद भी सारी  सावधानियां रखनी होंगी। मास्क लगाना होगा। हेंडवॉश भी लगातार करना होंगा डिस्टेंसिंग का भी  ध्यान रखना होंगा  
  • हो सकता है कि वैक्सीन लगवाने के बाद  आप कोरोना संक्रमित हो जाए। आपको पता न चले। जिसके कारण आप दूसरो को संक्रमित कर  सकते है।  इसलिए आपको सावधानी परखनी होंगी।    
लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।