20 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत दोबारा बने मंत्री, ली शपथ 

सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत दोबारा बने मंत्री, ली शपथ 

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – शिवराज सरकार के बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल (MP Cabinet) का विस्तार हो गया हैं। राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) समर्थक तुलसी सिलावट (Tulsi Silawat) और गोविंद सिंह राजपूत (Govind Singh Rajput) ने मंत्रि पद की शपथ ले ली हैं। मंत्रियों को प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पद की शपथ दिलाई हैं। 

जानकारी के मुताबिक, विधायकों को मंत्री बनने के बाद पूर्व के विभागों की ही जिम्मेदारी मिलेगी। सूत्रों के मुताबिक, गोविंद सिंह राजपूत राजस्व और परिवहन, तुलसी सिलावट जल संसाधन विभाग का जिम्मा संभालेंगे। बता दें कि ये दोनों ही विधायक ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के कट्टर समर्थक माने जाते हैं। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।