सभी खबरें

बड़वानी : आबकारी विभाग ने चलते हुए 2 वाहनों पर मारा छापा, जप्त की 13 लाख से अधिक मूल्य की शराब

बड़वानी से हेमंत नागझरिया की रिपोर्ट – जिले में चल रहे सुशासन अभियान के तहत बुधवार की अलसुबह आबकारी विभाग की टीम ने एबी रोड़ पर जामली नाके के पास एक पीकअप वाहन एवं एक अल्टो कार को रोककर तलासी ली, जिसमें से 13 लाख 98 हजार 590 रूपये मूल्य की देशी एवं विदेशी मदिरा की 104 पेटी जप्त कर 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों पर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915, संशोधित 2000 की धारा 34 (1) एवं धारा 34 (2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

जिला आबकारी अधिकारी दीपक अवस्थी से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक निमिष अग्रवाल के निर्देशन में चल रहे अवैध मदिरा निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही के तहत उक्त दोनो वाहनो से रायल स्टेग की 5 पेटी, मेजिक मूवमेंट की 2 पेटी, बेगपाइपर की 5 पेटी, गोवा व्हीस्की की 30 पेटी, लेमाउन्ट बीयर की 40 पेटी एवं प्लेन देशी मदिरा की 22 पेटी जप्त की गई हैं।

इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जीएस धुंध, ममता भवेल, सेंधवा वृत्त प्रभारी उपनिरीक्षक योगेश टटवाडे, उडनदस्ता प्रभारी आनंदपालसिंह मण्डलोई, उपनिरीक्षक कपिलकुमार सिंह मांगोदिया, बीएस जमरा, कमलेश बामनिया, मुख्य आरक्षक राजेन्द्र जायसवाल, आरकक्ष सुदेश आचार्य, विजय चंदेल का सराहनीय योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button