23 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

वॉर का बॉक्स ऑफिस पर वॉर जारी,कमा लिए है 300 करोड़

300 करोड़ के क्लब में शामिल हुई वॉर

इसी महीने 2 अक्टूबर को रिलीज़ हुई फिल्म वॉर ने 300 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म अपने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही थी. 20 वे दिन तक फिल्म ने कुल 304 करोड़ की कमाई कर ली है. इस तरह वॉर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों के मामले में सातवें पायदान पर पहुँच चुकी है. दर्शकों ने ऋतिक और टाइगर की इस एक्शन फिल्म को खूब सराहा है. पहले दिन 53.35 करोड़ की कमाई करके फिल्म ने पुराने रिकॉर्ड (केवल हिंदी फिल्म) को तोड़ दिया था. जोकि ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान के नाम था. जिसने पहले दिन कुल 52.25 करोड़ कमाए थे.

फिल्म की कमाई की जानकारी ट्रेड पंडित तरन आदर्श ने ट्वीट करके दी-

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।