सभी खबरें

कलेक्टर की डांट से बीमार पड़ गए CMHO, रोते हुए बैठक से निकले बाहर, करवाई ECHO सहित अन्य जांच 

मध्यप्रदेश/इंदौर – इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक ली। समीक्षा के दौरान उन्हें पता चला कि प्रसूति सहायता सहित दूसरे काफी काम समय पर नहीं हुए। सब पेंडिंग हैं तो वो नाराज़ हो गए। वो इतने गुस्से में आ गए कि उन्होंने सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया को मीटिंग में ही फटकार लगा दी। 

कलेक्टर मनीष सिंह की इस फटकार के बाद सीएमएचओ डॉक्टर प्रवीण जड़िया बीमार पड़ गए। और वो रोते हुए बैठक से बाहर निकलें और काफी देर तक कुर्सी पर बैठकर भी आंसू छलकाते रहे। वहीं, साथी डॉक्टरों ने उन्हें संभाला और निजी अस्पताल तक पहुंचाया। वहां चैकअप के बाद डॉ जड़िया घर पहुंचे और फिर वे 5 दिन के अवकाश पर चले गए। 

मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय डॉ.जड़िया की कार्यप्रणाली से कलेक्टर मनीष सिंह नाराज चल रहे थे और उसी का परिणाम मंगलवार को सामने आया। 

इधर, इस पुरे मामले पर सीएमएचओ डॉ प्रवीण जड़िया ने अपनी सफाई पेश की। मामला ये है कि कुछ दिन पहले ही मेरा हार्ट का ऑपरेशन हुआ हैं। मीटिंग के बाद चेस्ट में पेन हो रहा था, इसीलिए निजी अस्पताल में रुटीन चैकअप के लिए गया था। वहां ईको सहित कुछ जांच करवाई हैं। सब कुछ ठीक हैं। उन्होंने बताया कि तबियत ठीक नहीं होने के कारण वो पांच दिन के अवकाश पर जा रहे हैं। वहीं, जब उनसे कलेक्टर की डाट का पूछा गया तो उन्होंने कहा की छोटे अधिकारी को डांटने का अधिकार कलेक्टर को हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button