सभी खबरें

मध्यप्रदेश : सीएम शिवराज की पत्नी साधना पर लगा ‘कविता’ चुराने का आरोप

मध्यप्रदेश : सीएम शिवराज की पत्नी साधना पर लगा ‘कविता’ चुराने का आरोप

भोपाल/ राजकमल पांडे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह पर कविता चोरी का आरोप लगा है. और आरोप तब पुख्ता हुए जब रचनाकार भूमिका बिरथरे ने सोशल मीडिया पर वही कविता फिर शेयर कर साधना पर कविता चोरी का आरोप लगाया.

गौरतलब है कि भूमिका बिरथरे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह पर कविता को चुराने का आरोप लगाया है. भूमिका ने दावा किया है कि इस कविता को उन्होंने लिखा है. भूमिका ने साधना पर कविता में शब्दों के फेरबदल पर भी नाराजगी जताई है. भूमिका ने वह अपने पिता को डैडी कहती थी, लेकिन ,सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनकी कविता को बाबूजी, बाऊजी या पापा जैसे शब्दों के साथ शेयर कर रहे हैं. भूमिका ने अपील की है कि उनके द्वारा पिता की याद में लिखी गई कविता के शब्द बेहद व्यक्तिगत हैं और उनमें फेरबदल किए जाने से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है. इसलिए इसे तोड़-मरोड़कर कविता कर शेयर करना मेरी कविता के साथ अन्याय है। आपको बता दे कि 21 नवंबर को सोशल मीडिया पर भूमिका ने अपनी कविता पोस्ट की थी. लेकिन शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह ने एक-दो शब्दों को बदलकर इसे अपनी कविता बताकर पोस्ट कर दिया. जिस कविता को लेकर विवाद हो रहा है उसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी अपने ट्विटर हेडल से ट्विट कर अपनी पत्नी साधना की कविता बताकर ट्विट किया था. सीएम ने अपनी पत्नी की बताते हुए लिखा कि साधना ने अपने पिता, जिनकी कुछ दिनों पहले मृत्यु हो गई थी, उनकी याद में यह कविता लिखी है,.

'कविता' पर राजनीति शुरू

कविता चुराने को लेकर हो रहे विवाद पर राजनीति भी शुरू हो गई है. बता दें कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा है कि बीजेपी तो नाम बदलने में माहिर है यह बात फिर उजागर हो गई. पहले कांग्रेस की योजनाओं के नाम बदलते थे, फिर शहरों के नाम बदलने लगे और हद तो देखिए कि शिवराज सिंह अब दूसरों की लिखी हुई कविता को अपनी धर्पमत्नी की कविता बताकर शेयर कर रहे हैं. वाह शिवराज जी वाह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button