सभी खबरें

भोपाल : परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लोग हो रहे परेशान 

भोपाल : परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लोग हो रहे परेशान 

द लोकनीति डेस्क

भोपाल/ आरटीओ से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए कियोस्क से आवेदन करने पर लोगों को दूसरे दिन फोटो कराने का समय नहीं मिल पा रहा है। इससे लोगों को दिक्कते आ रही है व कियोस्क पर जब आवेदन करने जाते हैं तो उनसे कह दिया जाता है कि अभी आवेदन करने का स्‍लॉट खाली नहीं है। कोरोना काल में रोज 350 लोगों का स्‍लॉट तय करने के बाद भी लोगों को दिक्कत हो रही है। 350 का स्‍लॉट भी जल्दी फुल हो जाता है। कोरोना काल में ऐसे लाइसेंस आवेदक जिनकी तारीख निकल गई थी, वो लोग भी आवेदन करा रहे हैं। इससे परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस का स्‍लॉट जल्दी फुल हो रहा है। एक शिकायतकर्ता ने बताया कि कियोस्क वालों को चार से तीन दिन पहले आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, दसवीं की अंकसूची सहित अन्य जरूरी दस्तावेज देकर चले जाओ, तब जाकर कहीं आवेदन हो पा रहे हैं। उल्लेखनीय है आम दिनों में आसानी से परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन हो जाते थे। कोरोना के कारण मार्च से मई तक हुए लाकडाउन में कई लोगों के लाइसेंस नहीं बनें। लर्निंग लाइसेंस की समयावधि समाप्त हो गई। ऐसे में जिन लोगों के लाइसेंस की समयावधि समाप्त हुई है, वो लोग और जिनकी लर्निंग लाइसेंस की छह महीने की समयावधि जून से नवंबर तक खत्म हुई है, वो लोग परमानेंट लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करा रहे हैं। इससे स्‍लॉट जल्दी फुल हो जाता है। ऐसे में लोगों के लाइसेंस समय पर नहीं बन रहे हैं। इस संबंध में स्मार्टचिप प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के भोपाल आरटीओ प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि अभी परमानेंट लाइसेंस बनवाने में दिक्कत हो रही है। जल्द ही यह समस्या दूर हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button