सभी खबरें

दमोह : कंप्रेशर फटने से युवक की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

कंप्रेशर फटने से युवक की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला
दमोह से शंकर दुबे की रिपोर्ट : –  नगर के किल्लाई नाका चौराहे पर स्थित एक दुकान में हवा का कंप्रेशर फटने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। 
घटना के संबंध में बताया जाता है कि किल्लाई नाका पर धर्मेंद्र राठौर की पंचर बनाने की दुकान है। आज सुबह करीब 10-11 बजे के बीच जब कंप्रेशर में हवा कम थी तो वह कंप्रेसर में हवा  का प्रेशर बनाने के लिए उसको चालू किए हुए थे । इसी दौरान अचानक तेज धमाके की आवाज आई और कंप्रेशर फट गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि धर्मेंद्र राठौर कंप्रेशर के पास ही खड़ा हुआ था। जिस समय तेज धमाका हुआ तो सभी हक्की बक्के रह गए। तुरंत ही घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । इस घटना से आसपास की बाजार क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button