सभी खबरें

मैंने सोचा था शिवराज 15 महीने में सुधर जाएंगे लेकिन आज तक नहीं सुधरे, मंच पर आकर मांगे माफी – कमलनाथ

मध्यप्रदेश/मुरैना – दोबारा सत्ता में लौटने का दावा करने वाली कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनाव प्रचार को बढ़ा दिया हैं। कांग्रेस लगातार हर विधानसभा क्षेत्र में जमकर रैलियां और सभाएं कर रहीं हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस पीसीसी चीफ कमलनाथ कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह के समर्थन में सभा करने सुमावली पहुंचे थे। जहां से उन्होंने एक बार फिर शिवराज सरकार पर बड़ा हमला बोला। 

कमलनाथ ने कहा कि 15 साल बाद कांग्रेस की सरकार बनी हमने नोट से सरकार नहीं बनाई थी। आज की सरकार तो नोट से बनी हुई सरकार हैं। 15 साल की तस्वीर आपके सामने है और 15 महीने की सरकार आपके सामने हैं। नीति और नियत का परिचय दिया हैं।

कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर हमला बोलते हुए कहा कि 15000 घोषणाए शिवराज सिंह ने 15 साल में की थी। चुनाव में जेब में रखकर नारियल लेकर घूम रहे हैं शिवराज जी जनता मूर्ख नहीं बनने वाली हैं। मैंने सोचा कि शिवराज सिंह 15 महीने में सुधर जाएंगे लेकिन आज तक नहीं सुधरे। मैं तो शिवराज सिंह को कहता हूं कि शिवराज सिंह मंच पर आकर माफी मांगे। 

कमलनाथ ने आगे कहा कि यह झूठ की राजनीति शिवराज सिंह बन्द कर दो। 

हमारे नौजवान बहुत समझदार हो गए हैं। कमलनाथ की हार जीत का नहीं है अजब सिंह की हार जीत का नहीं बल्कि उसमें मध्यप्रदेश के भविष्य की हार जीत का सवाल हैं। उन्होंने कहा कि जनता सब समझ चुकी हैं। सत्य की जीत होगी।

बता दे कि मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होगा। जबकि 10 नवंबर को नतीजे आएंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button