भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – इतिहास में यह पहला मौका है जब एमपी (MP) की 28 सीटों पर उपचुनाव (By Election) होने जा रहे हैं। लेकिन उस से पहले प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज़ हैं। इसके साथ ही दल बदलू का खेल भी अपने चरम पर हैं। कोई कांग्रेस (Congress) छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहा है तो कोई भाजपा (BJP) छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम रहा हैं।
इसी बीच कांग्रेस (Congress) को एक और बड़ा झटका लगा हैं। ये झटका कांग्रेस को ग्वालियर में लगा हैं। जहां 16 सीटों पर उपचुनाव होना हैं।
अब पूर्व मंत्री और किरार महासभा के अध्यक्ष गुलाब सिंह किरार (Gulab Singh Kirar) ने बीजेपी का दामन थाम लिया हैं। बता दे कि रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मुरैना के सुमावली विधानसभा के मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे, जहां गुलाब सिंह किरार ने मुख्यमंत्री शिवराज के सामने बीजेपी की सदस्यता ली।
उपचुनाव से पहले गुलाब सिंह का BJP में शामिल होना ग्वालियर-चंबल में कांग्रेस को कमजोर करन माना जा रहा हैं।
बता दे कि साल 2018 के विधानसभा के चुनाव से पहले वो भाजपा से जुड़े हुए थे, हालांकि बाद में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। लेकिन उपचुनाव से पहले गुलाब सिंह किरार की दोबारा भाजपा में वापसी हो गई हैं।







