सभी खबरें

टिकट न मिलने पर कांग्रेस नेता ने दिया इस्तीफा, कहा आज अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा हूं…

मध्यप्रदेश/मुरैना – मंगलवार को कांग्रेस पार्टी को मुरैना से बड़ा झटका लगा। जब नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता प्रबल प्रताप सिंह मावई उर्फ रिंकू ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। 

बताया जा रहा है कि टिकट कटने पर उन्होंने पार्टी का साथ छोड़ दिया। दरअसल, वो मुरैना विधानसभा सीट से दावेदार माने जा रहे थे। लेकिन पार्टी ने यहां से राकेश मावई को प्रत्याशी बनाया, जिससे नाराज़ होकर कांग्रेस नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

पार्टी से इस्तीफा देने के बाद प्रबल प्रताप सिंह मावई ने कहा कि आज अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा हूं, इसलिये कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं। इस दौरान उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने किसी भी सर्वे के आधार पर टिकट वितरण नहीं किया है, बल्कि मनमर्जी से टिकट का वितरण हुआ हैं। 

प्रबल प्रताप सिंह मावई ने कहा मेरे साथ टिकट वितरण में कुछ नेताओं ने भ्रमित कर मुझे धोखा दिया हैं। फिलहाल मैं बीजेपी का दामन नहीं थामुंगा और दो दिन में सारी स्थिति साफ कर दूंगा। 

गौरतलब है कि प्रदेश की 28 खाली पड़ी विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होगा, जिसके परिणाम 10 नवंबर को आएंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button