जो देश के नहीं हुए वो कांग्रेस पार्टी और जनता के क्या होंगे, सिंधिया परिवार पर अरुण यादव का हमला
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – कांग्रेस में रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थकों ने मार्च माह में कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। जिसके कारण प्रदेश से कमलनाथ की सरकार गिर गई थी।
प्रदेश से कमलनाथ सरकार गिर जाने के बाद से ही कांग्रेस के तमाम दिग्गजों के निशाने पर सिंधिया और उनके समथर्क हैं। कांग्रेस के सभी विधायक, पूर्व मंत्री एवं नेता सिंधिया को गद्दार बता रहे हैं।
इसी बीच अब कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता अरुण यादव (Arun Yadav) ने सिंधिया परिवार पर बड़ा हमला बोला हैं।
कांग्रेस नेता अरुण यादव ने एक सभा को सम्बोधित करते हुए वीडियो शेयर कर किया। कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर लिखा- ‘जब हमारे पूर्वज देश का तिरंगा झंडा लेकर देश के आज़ादी की लड़ाई लड़ रहे थे तब सिंधिया परिवार के लोग अंग्रेज़ो के जूते चप्पल उठाकर देश के साथ गद्दारी का काम कर रहे थे। जो देश के नही हुए वो कांग्रेस पार्टी और जनता के क्या होने वाले हैं।
अरुण यादव ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में होने जा रहे हैं यह उपचुनाव टिकाऊ और बिकाऊ के बीच हैं। गौरतलब है कि प्रदेश की 28 सीटों पर उपचुनाव होने वाले है, जिसके लिए 3 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि 10 नवंबर को नतीजे आएंगे।