शिवराज सिंह बीते 7 माह से कर रहे हैं "झूठ की कथा", जनता ने पिछले चुनाव में किया था "इलाज", इस बार भी करेगी:- कमलनाथ

शिवराज सिंह बीते 7 माह से कर रहे हैं “झूठ की कथा”, जनता ने पिछले चुनाव में किया था “इलाज”, इस बार भी करेगी:- कमलनाथ
जबलपुर/गरिमा श्रीवास्तव:– मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले जुबानी जंग लगातार जारी है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज जबलपुर दौरे पर थे इस दौरान उन्होंने शिवराज सरकार पर जमकर धावा बोला है. कमलनाथ ने कहा कि शिवराज की सरकार सौदेबाजी की सरकार है जो ज्यादा दिन तक नहीं टिकेगी क्योंकि सौदागर ज्यादा दिन नहीं टिकते हैं. महिला उत्पीड़न को लेकर कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान बीते 7 महीने से झूठ की कथा कह रहे हैं पिछले चुनाव में जनता ने शिवराज के झूठ का इलाज किया था और इस बार भी करेगी. कमलनाथ ने कहा कि सौदे की सरकार से प्रजातंत्र डूब रहा है, संविधान डूब रहा है और मध्य प्रदेश डूब रहा है.
मध्यप्रदेश में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है 3 नवंबर को उपचुनाव होना तय है, वही 10 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे कांग्रेस ने अपने 24 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है वहीं आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली आलाकमान से मिलने पहुंचे हैं. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी बहुत जल्द ही अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेगी.




