सभी खबरें

25 गद्दारों के कारण आज मप्र में हो रहे है उपचुनाव, शिवराज है नोटों के मुख्यमंत्री – कंप्यूटर बाबा

मध्यप्रदेश/सीहोर – मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में जैसे जैसे दिन बीत रहे है वैसे वैसे प्रदेश की सियासत में उफान आ रहा हैं। दरअसल, प्रदेश की खाली पड़ी 28 विधानसभा सीटों (Assembly Elections) पर जल्द ही उपचुनाव (By Election) होने हैं। जिसको लेकर दोनों प्रमुख दलों ने इसकी तैयारी तेज़ कर दी हैं। 

जहां एक तरफ भाजपा (BJP) जमकर सभाएं कर रही है तो वहीं कांग्रेस (Congress) भी इससे पीछे नहीं हट रही हैं। वहीं, इसी बीच साधु-संतों ने शिवराज सरकार (Shivraj Government) की चिंता को और बढ़ा दिया हैं। साधु-संतों ने शिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। 

बता दे कि लोकतंत्र बचाओ यात्रा के तहत जनता चौपाल के जरिये कंप्यूटर बाबा (कंप्यूटर3 Baba) शिवराज सरकार (Shivraj Government) और कांग्रेस से बगावत करने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित उनके समर्थकों का जमकर विरोध कर रहे हैं। 

बता दे कि कंप्यूटर बाबा (computer baba) लोकतंत्र बचाओं यात्रा (Loktantra Bachao Yatra) के जरिए बुधवार को सीहोर पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जनता की चुनी हुई सरकार को गद्दारों ने गिरा दिया है। शिवराज सिंह चौहान (Shivraj singh Chouhan) जनता के नहीं नोटो के मुख्यमंत्री (chief minister) हैं। 

वहीं कंप्यूटर बाबा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) को गद्दार बोलते हुए कहा कि अगर इतिहास (History) उठा के देखा जाए तो उनके पूर्वज भी गद्दार थे और आज सिंधिया ने भी गद्दारी की हैं। उन्होंने कहा कि 25 गद्दारो के कारण आज मध्यप्रदेश में उपचुनाव होने जा रहे हैं। आज लोकतंत्र खतरे में है इसलिए में लोकतंत्र बचाओ यात्रा के माध्यम से जन जागरण के लिए निकला हूं। 

इस से पहले कंप्यूटर बाबा (Computer Baba)ने सिंधिया समर्थक खास मंत्री तुलसीराम सिलावट (Tulsi Ramsilawat) को घेरा था। कंप्यूटर बाबा ने कहा कि तुलसीराम सिलावट को सांवेर की नहीं बल्कि सिंधिया की चिंता हैं। अब हम सिलावट नहीं, उन्हें मिलावटखोर कहेंगे क्योंकि इन्होने करोड़ों रूपये लेकर मिलावट की हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button