सभी खबरें

प्रियंका गांधी और राहुल गांधी जाएंगे हाथरस, प्रियंका ने कहा यूपी में जंगलराज की हद नहीं, मार्केटिंग, भाषणों से नहीं चलती कानून व्यवस्था 

प्रियंका गांधी और राहुल गांधी जाएंगे हाथरस, प्रियंका ने कहा यूपी में जंगलराज की हद नहीं, मार्केटिंग, भाषणों से नहीं चलती कानून व्यवस्था

नई दिल्ली/ गरिमा श्रीवास्तव:- आज प्रियंका गांधी और राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के हाथरस जाएंगे. इस वक़्त हाथरस की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं, धारा 144 लगा दिया गया है. उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर लगातार विपक्ष हमलावर हो रही है.. 

प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज की हद हो गई है, मार्केटिंग और भाषणों से कानून व्यवस्था नहीं चलती. 
राहुल गांधी भी लगातार उत्तर प्रदेश सरकार पर हमलावर हुए हैं. वहीं बसपा प्रमुख मायावती ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ को खुद से इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि वह राज्य का कानून चलाने में असमर्थ हैं. उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में कानून का राज नहीं बल्कि गुंडों बदमाशों माफियाओं और बलात्कारियों का राज चल रहा है.  “आदित्यनाथ योगी को मैं बताना चाहती हूं कि आपने एक महिला के पेट से जन्म लिया है। आपको दूसरों की बहन-बेटी को अपनी बहन-बेटी समझना चाहिए। यदि आप उनकी हिफाज़त नहीं कर सकते तो बेहतर यही है कि आपको खुद ही पीछे हट जाना चाहिए। खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए”
मुझे 99 नहीं 100% भरोसा हो गया है कि वर्तमान में यूपी के CM, सरकार चलाने में सक्षम नहीं है। बेहतर यही है कि आप या तो नेतृत्व परिवर्तन करें और यदि आप नहीं कर पा रहे हैं तो यहां पर राष्ट्रपति शासन लगाएं। कम से कम उत्तर प्रदेश की जनता के ऊपर रहम करें। यही मेरी अपील है. 

वहीं इस मामले पर केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी का बयान आया है उन्होंने कहा कि इन वहशी दरिंदों को भरपूर सजा मिलेगी। योगी आदित्यनाथ जी ने ऐसे गुनहगारों को उनके गुनाहों की सजा देने की पूरी व्यवस्था की है। जो भी जांच अजेंसियां हैं वो काम कर रही हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button