22 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

नवरात्र का आज पहला दिन-माँ शैलपुत्री का ,जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त,मंत्र और पूजा-विधि

आज रविवार दिनांक 29 सितंबर से शारदीय नवरात्र की शुरआत हो गई हैं हिंदू धर्म में नवरात्र का बहुत बड़ा महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन माता कैलाश पर्वत से धरती पर अपने मायके आती हैं। मां का धरती पर आगमन कई कारणों से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा (Maa Durga) के सभी नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है. नवरात्रि के नौ दिनों को बेहद पवित्र माना जाता है. मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा इन नौ दिन की जाती है. शारदीय नवरात्र 29 सितंबर से शुरू होकर 7 अक्टूबर तक चलेगी. नवरात्र के नवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी. नवरात्र के इन नौ दिनों में सारे देश में एक अलग ही धार्मिक माहौल-जश्न से नहाया हुआ हर गाँव ,कस्बा शहर नज़र आता हैं |

 मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा आज ,पहला दिन- माँ शैलपुत्री का ,जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

  • नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की जाती है। पर्वतराज हिमालय के यहां पुत्री रूप में उत्पन्न होने के कारण इनका नाम शैलपुत्री पड़ा। नव दुर्गाओं में प्रथम शैलपुत्री का महत्व और शक्तियां अनन्त हैं। नवरात्र पूजन में प्रथम दिन इन्हीं की पूजा और उपासना की जाती है। उपासना में योगी मन को मूलाधार चक्र में स्थित कर साधना करते हैं।
  • पूजा का शुभ मुहूर्त- 
  • घट स्थापना का शुभ मुहूर्त- सुबह 6 बजकर 16 मिनट से 7 बजकर 40 मिनट तक (29 सितंबर 2019) 
  • अभिजित मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक (29 सितंबर 2019)
  • ऐसे करें मां शैलपुत्री की पूजा-
  • मां शैलपुत्री की अराधना करने से पहले चौकी पर मां शैलपुत्री की तस्वीर या प्रतिमा को स्थापित करें। इसके बाद उस पर एक कलश स्थापित करें। कलश के ऊपर नारियल और पान के पत्ते रख कर एक स्वास्तिक बनाएं। इसके बाद कलश के पास अंखड ज्योति जला कर 'ऊँ ऐं ह्रीं क्लीं

मां शैलपुत्री के मंत्र-
1. ऊँ शं शैलपुत्री देव्यै: नम:
2. वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्। वृषारुढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥
3. वन्दे वांछित लाभाय चन्द्राद्र्वकृतशेखराम्। वृषारूढ़ा शूलधरां यशस्विनीम्॥
4. या देवी सर्वभूतेषु माँ शैलपुत्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥ मां

प्रधानमंत्री ने देश को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा 

वहीं इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए जीवन में नई ऊर्जा, नई उमंग की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, “सभी देशवासियों को नवरात्रि की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय माता दी! शक्ति की उपासना के पावन पर्व नवरात्रि की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। मां दुर्गा हम सबके जीवन में नई ऊर्जा, नई उमंग और नए उत्साह का संचार करें। जय अंबे जगदंबे मां!”

https://twitter.com/narendramodi/status/1178127872696827904

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।