22 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

अंजड़:- चोरी के चार आरोपी पुलिस रिमांड में, एक माह पूर्व चुराया था पिकअप वाहन,

अंजड़:- चोरी के चार आरोपी पुलिस रिमांड में, एक माह पूर्व चुराया था पिकअप वाहन,

अंजड़:- चोरी के चार आरोपी पुलिस रिमांड में, एक माह पूर्व चुराया था पिकअप वाहन,

अंजड़/ हेमंत नागजीरिया– एक माह पूर्व लायंस क्लब के सामने से कमलेश का पिकअप वाहन चोरी करने के मामले में अंजड़ पुलिस द्वारा आरोपी नदीम, वसीम, इरशाद और फारुख को बदनावर जेल से  फॉर्मल गिरफ्तारी लेकर न्यायालय अंजड़ में प्रस्तुत करवाया तथा आरोपियों से घटना के बारे में पूछताछ करने के लिए पुलिस अभिरक्षा प्राप्त करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है. 
अभियोजन अधिकारी अकरम मंसूरी ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व नगर से फरियादी कमलेश अपना पिकअप वाहन रात्रि में इंदौर से अंजड़ लेकर आया था  जिसमे लिफ्ट मशीन लदी हुई थी, पिक अप को लायंस क्लब के सामने खड़ा कर दिया था जिसे अज्ञात चोर चुरा कर ले गए थे।
पुलिस द्वारा न्यायालय से आरोपियों से चोरी गई पिकअप व लिफ्ट मशीन के बारे में पूछताछ के लिए रिमांड माँग गया था जिसे न्यायालय द्वारा स्वीकार करते हुए आरोपियों को पूछताछ हेतु पुलिस के सुपुर्द किया गया।।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।