22 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

CM योगी ने गिरती अर्थव्यवस्था पर मुगलों को ठहराया जिम्मेदार, ओवैसी बोले लगता है मुख्यमंत्री ने …….. 

CM योगी ने गिरती अर्थव्यवस्था पर मुगलों को ठहराया जिम्मेदार, ओवैसी बोले लगता है मुख्यमंत्री ने ........ 

नई दिल्ली – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में चल रहे तीन दिवसीय विश्व हिंदू आर्थिक के मंच से देश की गिरती अर्थव्यवस्था के लिए मुगलों और अंग्रेजों को जिम्मेदार ठहराया था। सीएम योगी के इस बयान के बाद सियासत गरमा उठी थी। सीएम योगी के इस बयान पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने करारा तंज कसा हैं। 

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा शायद मुख्यमंत्री ने इतिहास नहीं पढ़ा हैं। अगर मुख्यमंत्री ने इतिहास पढ़ा हो तो कि मुगलों के समय में भारतीय अर्थव्यवस्था कितनी तेजी से बढ़ी। जहांगीर के शासनकाल में तो विश्व की जीडीपी में भारत का योगदान 25 प्रतिशत था। ये हमें इतिहास बताता हैं। उन्होंने कहा सीएम योगी को किसी बात कि जानकारी नहीं है, उन्होंने आज ये साबित कर दिया हैं। 
 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।