Breaking : आगामी त्यौहार को लेकर गृहमंत्री ने जारी की नई गाइडलाइन

भोपाल। आयुषी जैन। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर अभी बरकरार है l प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण के 734 नए मामले सामने आए तो वही 719 रिकवर होकर घर को लौटे. राजधानी भोपाल ही नहीं बल्कि पूरे मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस की संख्या को देखते हुए राज्य सरकार ने आगामी त्योहारों पर सार्वजनिक कार्यक्रमों पर पूर्णता पाबंदी लगा दी है.
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज शुक्रवार 7 अगस्त को कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बताया है कि आने वाले किसी भी बड़े त्यौहार जन्माष्टमी मोहर्रम नवदुर्गा गणेश चतुर्थी किसी भी बड़े तरह के पंडाल और मूर्ति लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
गृह मंत्री ने लोगों से अपील की है कि अपने घर के अंदर सुरक्षित रह कर अपने परिवार के साथ ही संपूर्ण त्यौहार मनाए.
किसी भी धार्मिक स्थान मंदिर मस्जिद गिरजाघर आदि में आरती के समय पर मात्र 5 लोग ही शामिल होंगे.
स्वतंत्रता दिवस के समारोह में जो रंगारंग कार्यक्रम किए जाते थे को रोना काल के चलते वह भी इस साल नहीं किए जाएंगे सरकार के सभी मंत्री भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे.
जिलों में इस अवसर पर होने वाले कार्यक्रम सांस्कृतिक आयोजन स्कूल छात्र छात्राओं की सहभागिता प्रतिबंधित रहेगी साथ ही निजी संस्थाओं को भी सरकार की गाइड लाइन का पूरा पालन करना होगा.


.jpeg)

