जबलपुर:- अयाची ने अपनी बेटी की शादी में खाने के साथ परोसा कोरोना! विधायक समर्थकों ने खोला मोर्चा

जबलपुर :- मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के अधिकारी राकेश अयाची के खिलाफ अब भाजपा के विधायक समर्थकों ने मोर्चा खोल दिया है। बता दें कि नगर निगम के उपायुक्त ने अपनी बेटी की शादी में खूब भीड़ जमा की। जिसके बाद उनकी खुद की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
लोगों का कहना है कि जबलपुर में कोरोना विस्फोट के मुख्य वजह ये अधिकारी हैं। अयाची के खिलाफ अब सोशल मीडिया पर जमकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है।
जबलपुर नगर निगम अतिक्रमण अधिकारी कोरोना पॉजिटिव आए थे, आपको बता दें कि हाल ही में उनकी बेटी की शादी थी. जबलपुर के गुलजार होटल से राकेश अयाची की बेटी की शादी हुई इस शादी में लगभग 400 लोग मौजूद थे. अयाची की बेटी की शादी 1 जुलाई को हुई थी.. इस शादी में जबलपुर सांसद एवं पूर्व भाजपा अध्यक्ष भी 2 घंटे तक मौजूद थेेे..
बताते चलें कि अपर आयुक्त की बेटी के विवाह समारोह के कार्यक्रम गुलजार होटल व विजन महल में हुए थे। समारोह में शामिल रहे बेटी के अपर आयुक्त पिता समेत 10 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं तथा सैकड़ों लोगों के संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है।
राकेश अयाची की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे परिवार में हड़कंप मच गया है… साथ ही शादी में शरीक हुए लोगों पर भी संकट छा चुका है..
इतना सब कुछ होने के बाद भी गुलजार व विजन महल होटल से सीसीटीवी फुटेज जब्त नहीं किए थे … स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की लापरवाही सामने आ रही है.
बता दें कि जिला प्रशासन ने अभी तक होटलों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है. शादी के कार्यक्रम अलग-अलग होटल में संपन्न हुए थे..
इसे भी पढ़ें :-
https://thelokniti.com/news/news-rakesh-ayachis-corona-report-are-positive




