सिहोरा : कोरोना तो जब मारेगी तब मारेगी उससे पहले यहाँ के लोग प्यास से मर जाएंगे।

- खितौला के चारों वार्डों में जल संकट अभी भी बरकरार : लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप
खितौला, जबलपुर
खितौला के चार वार्डों में भीषण जल संकट के बीच कुछ समय के लिए नलों में पानी की आपूर्ति शुरू तो हुई, लेकिन लोगों को पीने का पानी भी नसीब नहीं हुआ। पिछले पांच दिनों से संबंधित वार्ड के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। वही संबंधित नगर पालिका द्वारा जलसंकट को लेकर टैंकर से पानी की आपूर्ति भी नहीं की जा रही है। इसको लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का आरोप है कि संबंधित प्रशासन के अधिकारी इस भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान लोगों की समस्या जानने तक नहीं आते।
नगर पालिका का जल प्रदाय विभाग हिरण नदी के किनारे बने फिल्ट्रेशन प्लांट में मशीन जलने और वोल्टेज की समस्या को लेकर जल आपूर्ति बाधित होने की बात पिछले तीन दिनों से कह रही है। वहीं रविवार को टंकी का वाल्व खराब होने की बात बताई गई जिसके कारण सुबह संबंधित वार्डों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई। संबंधित वार्डों के लोग यहां वहां से पानी ढोते नजर आए। लोगों का आरोप है कि जब नगर पालिका को इस बात की जानकारी पहले से थी कि फिल्ट्रेशन प्लांट की मशीनें पुरानी हो चुकी है और जिस ट्रांसफार्मर से फिल्ट्रेशन प्लांट में बिजली की आपूर्ति होती है वह कम वाट का है। इतनी गंभीर बात होने के बावजूद समय रहते ट्रांसफार्मर नहीं । फिल्ट्रेशन प्लांट में लगी पांच-पांच हॉर्सपावर की मशीनें पुरानी हो चुकी है इनका मेंटेनेंस भी नहीं किया जाता।
इधर उधर से पानी का ढोते रहे वादों के बाशिंदे : खितौला के वार्ड क्रमांक 16, 17 18 और 15 ऊपरी बसाहट के क्षेत्र हैं। जलापूर्ति नहीं होने से यहां के लोग साइकिल में डिब्बे रखकर यह वहां से पानी का इंतजाम करते रविवार को नजर आए।
(शशांक शर्मा की रिपोर्ट)




