रायसेन:- नगर पालिका परिषद ने उड़ाई सोशल डिस्टेन्सिंग की धज्जियां

रायसेन:- नगर पालिका परिषद ने उड़ाई सोशल डिस्टेन्सिंग की धज्जियां
नगर पालिका के अपने ही कार्यलय में नही हो रहा सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन
रायसेन से अमित दुबे की रिपोर्ट:- एक ओर जहाँ नगर में कोरोना के पॉजिटिव मरीजो की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है और जिला प्रशासन उस पर काबू पाने के प्रयासो की जद्दोजहद में लगा हुआ है ऐसे में नगर की स्वच्छता ब कोरोना संक्रमण को रोकने की जिम्मेदारी जिस विभाग के कंदो पर है बाहि विभाग जब अपने कार्यालय में सोसल डिस्टेन्स का पालन करने में नकारा सावित हो तो विभाग के आलाधिकारियों की कार्य प्रणाली पर सवाल उठना लाजमी है.
हम बात कर रहे है जिला मुख्यालय पर स्थित नगर पालिका परिषद रायसेन की जहाँ पर लोगो का हुजूम इस कदर हाबी है कि विभाग के आला अधिकारी सोसल डिस्टेन्स का पालन करने में आसफल नजर आ रहे है.
लोग बड़ी संख्या में कार्यालय में बिना मास्क ओर निर्धारित दूरी का पालन न करते हुए सोसल डिस्टेन्स की धज्जियां उड़ा रहे है ऐसे में विभाग के कर्मचारियों के साथ लोगो की जान को भी खतरा है हाल ही में जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा हुआ है जो दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है ऐसे में लोगो ओर कर्मचारियों के स्वास्थ्य को देखते हुए प्रशासन को कड़ाई के साथ सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन कराया जाना चाइये जिससे कोरोना जैसे प्राणघातक बीमारी से बचाव हो सके।




