सभी खबरें

यह मध्य प्रदेश है जनाब, शिवराज सिंह बिकवायेंगे महिलाओं से शराब!

  • यह मध्य प्रदेश है जनाब, शिवराज सिंह दिखाएंगे महिलाओं से शराब!
  •  कोरोनावायरस के साथ प्रदेश में बढ़ती राजनीति
  •  शराब ठेकों पर पुरुषों के साथ-साथ महिला निरीक्षक भी होंगी मौजूद
  •  पीसी शर्मा ने शिवराज सरकार पर साधा निशाना

 भोपाल से गरिमा श्रीवास्तव की रिपोर्ट:- मध्यप्रदेश(MP) में एक तरफ कोरोना तो दूसरी तरफ राजनीति(Politics) बढ़ती ही जा रही है. अब खबर यह है कि मध्यप्रदेश में महिलाएं भी शराब बेचेंगी. महिलाओं से शराब(Liquor) बेचवाने के लिए मध्य प्रदेश के कई जिलों में ड्यूटी चार्ट तैयार कर महिलाओं को प्रस्तावित कर दिया गया है. 

 आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में शराब को लेकर काफी राजनीति हुई. एक तरफ जहां शराब ठेकेदार शराब नहीं भेजने की बात कर रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ शिवराज सरकार के मंत्री नरोत्तम मिश्रा(Narottam Mishra) ने कहा था कि अगर ठेकेदार शराब नहीं भेजेंगे तो दूसरा रास्ता निकाला जाएगा. 

 और अब ऐसा लग रहा है कि महिलाओं से शराब बेचवाना ही दूसरा रास्ता है. आपको बता दें कि जिला प्रशासन(District Administration) ने कुछ शराब बिक्री का खाका तैयार कर लिया था. जिसके मुताबिक अब आबकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शराब के ठेकों पर शराब बेचवाने के लिए मौजूद रहेंगे. जिसके साथ ही कई जिलों में पुरुष निरीक्षक के साथ महिला निरीक्षकों को भी तैनात किया जाएगा. अगर इस प्रस्ताव पर मुहर लग जाती है तो प्रदेश के शराब दुकानों पर महिलाएं भी उपस्थित रहेंगी. 

 इस बात को लेकर कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री पीसी शर्मा (PC Sharma) ने भाजपा(BJP) पर सीधा निशाना साधा है. और कहा कि :-

यह मध्य प्रदेश है जनाब
शिवराज सिंह बिकवायेंगे , महिलाओं से शराब।

मध्य प्रदेश की छवि बिगाड़ने के लिए शिवराज सिंह चौहान जी आपको प्रदेश की जनता माफ नहीं करेगी।।


https://twitter.com/pcsharmainc/status/1269608472284405760?s=19

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button