MP Politics:-कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें तेज़, "मनपसंद मंत्री" बनवाने ये नेता पहुंचे भोपाल
.jpeg)
कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें तेज़, मनपसंद मंत्री बनवाने ये नेता पहुंचे भोपाल
भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :- मध्यप्रदेश में एक तरफ जहां कोरोनावायरस महामारी तेजी से फैलती जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ राजनीति भी चरम पर है. शिवराज कैबिनेट (Shivraj Cabinet)विस्तार को लेकर लगातार अटकलें तेज हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया(Jyotiraditya Scindia) खेमे केेेे बागी विधायक यह कयास लगा रहे हैं कि उन्हें शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री पद दिया जाएगा।
ऐसा माना जा रहा है कि सिंधिया खेमे के विधायकों को संतुष्ट करने के लिए शिवराज मंत्रिमंडल में पद दिया जाएगा. पर इससे भाजपा (BJP)के कई उम्मीदवारों को गहरा धक्का लग सकता है… कई उम्मीदवारों के हाथ से मंत्री पद जा सकती है.
जबलपुर(Jabalpur) में 4 भाजपा विधायक हैं जो लगातार या कयास लगा रहे हैं कि उन्हें शिवराज(ShivrajSingh) मंत्रिमंडल में मंत्री पद सौंपा जाएगा.. इस वक्त कुछ भी कहना मुश्किल है की किसे मंत्री पद सौंपा जाना है. जितने पाटन में अजय बिश्नोई अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर मंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं. पर यह अब तक कहा नहीं जा सकता है कि वाकई में मंत्री पद किसे सौंपा जाएगा.. वहीं दूसरी तरफ सांसद राकेश सिंह का झुकाव केन्ट विधायक अशोक रोहाणी(Ashok Rohani) की तरफ है. जिसकी वजह से वीडी शर्मा(VDSharma) से मिलने भोपाल पहुंच गए हैं.
इस राजनीति के बीच अब देखना यह होगा कि आखिर का शिवराज मंत्रिमंडल में किस-किस को मंत्री पद सौंपा जा रहा है… और कौन से नेता मंत्री पद से महरूम रह जाएंगे….




