27 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

चेहरे पर लौटी ख़ुशी :- श्रमिक स्पेशल ट्रेन से सतना पहुंचे जिले के इतने प्रवासी मजदूर

श्रमिक एक्सप्रेस से सतना पहुंचे जिले के प्रवासी मजदूर

श्रमिक एक्सप्रेस से सतना पहुंचे जिले के प्रवासी मजदूर

 सतना से सैफी खान की रिपोर्ट:-राज्य सरकार द्वारा लॉक डाउन अवधि के दौरान प्रदेश के प्रवासी श्रमिकों को वापस अपने-अपने गृह जिलों में भेजने के लिए विशेष श्रमिक ट्रेनें चलाई रही हैं। महाराष्ट्र राज्य के बोरीवली से रवाना हुई श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को दोपहर 2 बजे सतना रेल्वे स्टेशन पहुंची। 


श्रमिकों की सुविधा हेतु सतना रेल्वे स्टेशन में जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे। रेल्वे स्टेशन में श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण ( स्क्रीनिंग ) सैनिटाइजर से हाथों की सफाई, लंच पैकेट एवं पेयजल उपलब्ध कराने के उपरांत विशेष बसों से उन्हें उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।