नायब तहसीलदार की गिरफ्त में मंडी टैक्स की चोरी करने वाला संदिग्ध

नायब तहसीलदार की गिरफ्त में मंडी टैक्स की चोरी करने वाला संदिग्ध
बड़वानी से हेमंत नागजीरिया की रिपोर्ट:-15 मई को नायब तहसीलदार की डेली रूटीन गस्त के दौरान एक संदिग्ध आयशर को पकड़ा गया. जिसमे गेहू भर कर ले जाया जा रहा था. गेहू संदिग्ध होने से ड्राइवर सही जवाब नही दे पाया। नायब तहसीलदार विशाख चौहान ने गाड़ी को जब्त कर तहसील कार्यालय में खड़ी कर दी हैं। आगे की कार्यवाही की जा रही हैं। वाहन चालक प्रवीण पिता अशोक राठौड़ से जानकारी लेने पर उसके द्वारा सिर्फ मोबाईल पर मैसेज दिखाया गया. जिसके अनुसार प्रवीण सिया इंटरप्राइजेस पलसूद का प्रतिनिधि हैं जो गेहू खरीदने मण्डवाड़ा आया था। लेकिन किसान नाम या व्यापारी का नाम नही बताया। शिया इंटरप्राइजेस के मलिक मनोज राठौड से चर्चा की गई तो वे भी किसी किशन या व्यापारी का है यह गेहूं खरीद गया हैं या नही यह नहीं बता पाए. मौके पर ड्राइवर कोई दस्तावेज नही दिखा पाया। और मोबाइल में जो दस्तावेज बताया हैं उस ओर कोई दिनांक नही,कोई gst नम्बर नही हैं। यह इस ओर संकेत करता हैं कि मंडी टेक्स,की चोरी भी की जा रही थी।




