सभी खबरें

एक साल तक कैंसर से लड़ने के बाद अब इरफ़ान खान नज़र आएंगे अपनी अगली फिल्म में

एक्टर इरफान खान(Irfan khan) लंदन में काफी समय से अपनी फिल्म अंग्रेजी मीडियम(Angrezi medium) की शूटिंग कर रहे थे।  अब इरफान(Irfan) आखिरकार अपने घर भारत आ गए हैं।  फोटो में इरफ़ान(Irfan) काफी रिलैक्स्ड लग रहे है। इरफान(Irfan) को मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट पर इरफान(Irfan)  ने मीडिया को देखकर अपना मुंह छुपा लिया, जिससे साफ था कि वे अपनी तस्वीरें नहीं लेने देना चाहते थे। ध्यान देने वाली ये थी कि इरफान व्हीलचेयर पर बैठे हुए थे। शायद उनकी बीमारी की वजह से उन्हें अभी तक कमज़ोरी है।  

Irfan khan

यु तो सभी जानते है की पिछले साल इरफान ने ट्विटर के जरिए फैंस को अपने कैंसर से पीड़ित होने के बारे में बताया था। इस खबर से फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा था।  इरफान(Irfan) इलाज के लिए लगभग सालभर लंदन में रहे थे और इस साल की शुरुआत में भारत वापस लौटे थे।  इरफान(Irfan) को व्हीलचेयर पर देखकर लगता है कि वे अभी भी अपनी बीमारी से उभर रहे हैं। उम्मीद है कि इरफान(Irfan) की तबियत जल्द ही और बेहतर हो जाएगी। बता दें कि इस साल इरफान(Irfan) के भारत वापस आने के बाद से ही फैंस का उत्साह अलग है, फैंस इरफान(Irfan) को जल्द से जल्द फिल्मों में देखना चाहते हैं।

Khan irfan

इरफ़ान(Irfan) की एक्टिंग सबको बहुत लुभाती है वो इतनी सहजता से एक्टिंग करते है दर्शको को उनकी हर फिल्म आखरी तक बांध के रखती है। उनकी फिल्मो में वाकई दम होता है। इरफ़ान(Irfan) हर किरदार को बखूबी निभाते है चाहे वो कॉमिक रोल हो या सीरियस।

Khan

बात करें फिल्म अंग्रेजी मीडियम(Angrezi medium) की तो ये साल 2017 में आई इरफान खान(Irfan khan)  की फिल्म हिंदी मीडियम(Hindi medium) का सीक्वल है।  फिल्म हिंदी मीडियम(Hindi medium) ने बॉक्स ऑफिस पे ताबड़तोड़ कमाई की थी। फिल्म में एक्ट्रेस राधिका मदन(Radhika madan), इरफान खान(Irfan khan)  की बेटी का रोल निभा रही हैं, इसके अलावा एक्ट्रेस करीना कपूर(Kareena kapoor) भी फिल्म में होंगी।

खबर है कि इरफान(Irfan) जल्द ही काजोल(Kajol) संग फिल्म करने वाले हैं।  हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। फैंस को इरफ़ान(Irfan)  की अंग्रेजी मीडियम(Angrezi medium) का बेसर्ब्री से इंतज़ार है। अब देखने ये है की ये फिल्म कब रिलीज़ होगी और ये बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button