22 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Narsinghpur : यहाँ भी अर्णव गोस्वामी के खिलाफ युवा कांग्रेस एवं NSUI ने दर्ज कराया FIR

जबलपुर में भी दर्ज हो चूका है 

नरसिंहपुर

युवा कांग्रेस एवं NSUI नरसिंहपुर द्वारा आज रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्णब गोस्वामी के खिलाफ़ FIR दर्ज करने हेतु नरसिंहपुर थाना प्रभारी महोदय को आवेदन दिया। अर्नब गोस्वामी द्वारा लोकतंत्र की स्वस्थ परंपराओं को भूल कर और सभी मर्यादाओं को लांघ कर, श्रीमती सोनिया गांधी जी के लिए किए अभद्र शब्दों का प्रयोग निंदनीय है, अस्वीकार्य है। अर्नब के अशोभनीय, अमर्यादित वक्तव्य ने एक निम्न स्तर के जर्नलिज़म का प्रस्तुतिकरण किया है..।  

उक्त आवेदन रोहित पटेल विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस नरसिंहपुर,अतुल चौरसिया लोकसभा महासचिव युवा कांग्रेस ,विवेक पटेल जिला अध्यक्ष एनएसयूआई नरसिंहपुर ,अंकुर बटरी प्रदेश समन्वयक एनएसयूआई  और ईशान राय विधानसभा अध्यक्ष एनएसयूआई नरसिंहपुर द्वारा दिया गया।

 

जबलपुर में भी दर्ज हो चूका है 

जबलपुर, नगर कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश यादव ने चैनल वाले अर्णव गोस्वामी  के खिलाफ आज कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। बता दें इससे पहले उनके ऊपर छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में केस दर्ज करवाया गया है।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।