सभी खबरें

Big Breaking Corona : मजदूर को बेईज्ज़त करने वाली महिला एस आई हुई लाइन अटैच

Chhatarpur News ,Gautam :– मानवता को शर्मसार करते हुए महिला एसआई ने मजदूर के माथे पर लिखा था लॉक डाउन में मुझसे दूर रहना ,इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक अनिल शर्मा इसे अपने संज्ञान में लिया है ,इसके साथ ही महिला एसआई को लाइन अटैच कर दिया गया है और साथ हीं सभी पुलिसवालों को यह समझाइश भी दी गई है कि अति उत्साह में ऐसे कार्य समाज में पुलिसबल की बदनामी करवाते हैं। 

क्या हुआ था 
एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने मजदूर के माथे पर लिख दिया था कि मैंने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया है। मध्यप्रदेश के छतरपुर के गोरिहर क्षेत्र में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने मजदूर के सिर पर पेन से लिखा, 'मैंने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया है, मुझसे दूर रहें।'

 

 

मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 39
मध्यप्रदेश में रविवार तड़के उज्जैन की 17 वर्षीय लड़की समेत पांच और मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही, सूबे में इस संक्रमण की जद में आए लोगों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। इनमें से दो लोगों की पहले ही मौत हो चुकी है।

आईजी अनिल शर्मा ने सभी से कहा कि सभी पुलिसकर्मी प्रेम सद्भाव और शालीनता से कार्य करें ,हर गरीब मजदूर की मदद करें , बता दें SI अमिता अग्निहोत्री गौरिहार में पदस्थ थी |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button