26 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Breaking News – कांग्रेस नेता महेंद्र सिसोदिया का बयान अगर सिंधिया की उपेक्षा हुई तो होगा सरकार को संकट

मध्यप्रदेश की सियासत में पल पल बदलाव देखने को मिल रहा है जहां कही गेंद भाजपा के पाले में पहुंचती नजर आती है तो कही कांग्रेस अपनी सत्ता की ताकत दिखाती है।

ब्रेकिंग न्यूज कांग्रेस नेता महेंद्र सिसोदिया का बयान अगर सिंधिया की उपेक्षा हुई तो होगा सरकार को संकट
मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री महेंद्र सिसोदिया का एक बयान सामने आया है जहां उन्होनें कहा है कि सरकार को फिलहाल कोई खतरा नही है लेकिन अगर कही महाराज सिंधिया की उपेक्षा और उन्हे नजरअंदाज किया गया तो सरकार को इसका खामियाजा भुगतना होगा।  

मध्यप्रदेश की सियासत में पल पल बदलाव देखने को मिल रहा है जहां कही गेंद भाजपा के पाले में पहुंचती नजर आती है तो कही कांग्रेस अपनी सत्ता की ताकत दिखाती है। सूत्रों के अनुसार मिली खबर के मुताबिक भाजपा के 13 विधायक कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। 
गौरतलब है कि पिछले दो दिनों से लगातर मध्यप्रदेश की सियासत गर्माती नजर आ रही है। जहां कहीं विधायकों के लापता होने की खबर आती है तो कही सरकार के अस्थिर होने की खबरे आती हैं। 
 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।