सतना :- दर्दनाक हादसा,करंट लगने से दो किसानों ने गंवाई जान

- सतना में दर्दनाक हादसा
- करंट लगने से किसानों की हुई मौत
- एक को बचाने के चक्कर में दूसरे किसान की गई जान
सतना /गरिमा श्रीवास्तव :– सतना(Satna) में करंट लगने से दो किसानों की मौत हो गई बता दें कि दोनों किसान खेतों में काम कर रहे थे इसी दौरान उन्हें करंट लग गई और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
यह पूरा मामला बदेरा का है मौके पर घटनास्थल पर बदेरा(Badera) पुलिस पहुंच चुकी है और सारी घटनाओं का जायजा ले रही है। हालांकि अभी तक करंट लगने की मुख्य वजह का खुलासा नहीं हो पाया है करंट लगने के पीछे वजह क्या थी यह तफ्तीश के बाद सामने आएगी।
ग्रामीणों का कहना है कि दोनों किसान खेत में काम कर रहे थे पर यह नहीं पता चल पाया कि करंट लगा कैसे हैं। दोनों किसान खेत में पानी डाल रहे थे उसी दौरान एक किसान को करंट लगा एक को बचाने के चक्कर में दूसरे की भी जान चली गई। जिन किसानों की मौत हुई उनका नाम जगन्नाथ सिंह और अनिल सिंह है।
यह दोनों आदिवासी हैं मैहर (Maihar) के जिला अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा जिसके बाद पूरी तफ्तीश सामने आएगी। लोगों का कहना है कि वहां पर तार कटा हुआ पड़ा था जब वह पंप से पानी चला रहे थे उसी दौरान कटा हुआ तार पानी के संपर्क में आ गया। जिस के संपर्क में आने से किसान की मौत हो गई।

.jpg)


