सभी खबरें

Rakesh Singh बोले, Shivraj है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष! मच गया बवाल 

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने एक सभा में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को राष्ट्रीय अध्यक्ष बता दिया। जिसको लेकर प्रदेश में बवाल मच गया। दरअसल, सभा में अचानक राकेश सिंह की जुबान फिसल गई और वो शिवराज सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बता बैठे। इसके बाद वहां मौजूद सभी बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकता हैरान हो गए, और एक दूसरे को ही तांकने लगे।

हालांकि, बाद में राकेश सिंह ने शिवराज और खुद के बीच मनमुटाव को लेकर भी सफाई दी, और कहा कि मुझे नहीं पता बाहर क्या खबरे जाती थी, लेकिन सभी निर्णय हम मिलजुल कर करते थे। वहीं, राकेश सिंह ने नए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि वीडी शर्मा के नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी।

उधर, राकेश सिंह के बाद पूर्व सीएम शिवराज ने अपने संबोधन में कहा कि राकेश सिंह के नेतृत्व में लोकसभा में विजय के सभी रिकार्ड तोड़े। राकेश सिंह ने जाते जाते मंदसौर में विजय श्री दिलवा दी। राकेश सिंह भी मेरे अनुज हैं। इसके अलावा शिवराज ने वीडी शर्मा बधाई दी। साथ ही वीडी के नेतृत्व में अद्भुत संगठन क्षमता होने की बात कही। वहीं वीडी शर्मा को संगठन शास्त्र के ज्ञाता भी कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button