सभी खबरें

भोपाल: स्मार्ट रोड के लिए मकान हटाने पहुंचे अधिकारी, पार्षद ने किया हंगामा

 

Smart Road : डिपो से पॉलीटेक्निक चौराहा तक बन रही स्मार्ट रोड का काम अटका, 30 मकान अभी भी नहीं हटाए जा सके। पुराने मकानों के दरवाजे ही सिर्फ निकाले गए। सुबह 11 बजे स्मार्ट सिटी कंपनी के अधिकारी अमले के साथ पहुंच गए थे, लेकिन शाम 5 बजे तक हंगामा चलता रहा। कांग्रेस की स्थानीय पार्षद और उनके पति व कांग्रेस नेता आसिफ जकी ने कार्यवाही पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा की मकान खाली करवा रहे हैं, पर मकान में रहने वाले लोगों के लिए रहने की व्यवस्था नहीं कर रहे। इसकी वजह से पार्षद और स्मार्ट सिटी के अधिकारी ओपी भारद्धाज के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गयी है।

दरअसल पॉलिटेक्निक वाले हिस्से में लगभग 100 मीटर स्मार्ट रोड का निर्माण बाकि है। यह काम यहां बने 30 मकानों की वजह से अटका है। एसडीएम और पुलिस के होते हुए भी कार्यवाही नहीं हो पाई। दिन भर के हंगामें के बाद भी 30 मकानों को नहीं हटाया जा सका।

आज टूटेंगे खाली कराए हुए 14 मकान
स्मार्ट सिटी कंपनी के चीफ इंजीनियर ने बताया की 30 में से 14 मकान खाली करवा लिए गए हैं। सात-आठ परिवार, दो-तीन मंजिला मकानों में रह रहे थे। उनको ट्रांजिट शेड में जगह दी गई है। खाली कराए गए मकानों के गेट निकाल दिए गए हैं और यह मकान रविवार को तोड़े जायेंगे। ओपी भारद्धाज ने कहा की ये कार्यवाही अब लगातार चलती रहेगी।        

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button