15 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Bhopal :- प्रदेश अध्यक्ष बनते ही वी डी शर्मा ने कमलनाथ सरकार पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा

Bhopal :- प्रदेश अध्यक्ष बनते ही वी डी शर्मा ने कमलनाथ सरकार पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा

  • वी डी शर्मा चुने गए प्रदेश के नए भाजपा अध्यक्ष
  • कमलनाथ सरकार पर साधा निशाना
  • कहा प्रदेश को गर्त में ढ़केल दिया

भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :– कल वी डी शर्मा (V D Sharma) भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा वी डी शर्मा एक योग्य, और कर्मठ व्यक्ति हैं। राकेश सिंह ने उम्मीद जताई कि वी डी शर्मा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार भली भांति संभालेंगे।
अभी वी डी शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बने मात्र एक दिन ही हुआ और उनका कटाक्ष कमलनाथ(Kamalnath) सरकार पर तेज़ हो गया। वी डी शर्मा ने कहा कि “कमलनाथ ने प्रदेश को गर्त में ढ़केल दिया है और भाजपा का कार्यकर्ता उनके हर एक चीज़ का हिसाब लेगा”।

अब वी डी शर्मा भाजपा का कार्यभार संभालेंगे। देखते हैं आने वाले दिनों में राजनीति में और क्या क्या होता है।  

 

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।