28 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

म.प्र.के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने केजरीवाल के अमिल शाह से बहस पर कसा तंज कहां मूंछ के बाल और कहां पूंछ के बाल

केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह को बहस करने की चुनौती दी थी।

म.प्र.के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने केजरीवाल के अमिल शाह से बहस पर कसा तंज कहां मूंछ के बाल और कहां पूंछ के बाल

source ANI
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह नें दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर निशाना साधा है

जहां उन्होनें कहा कि केजरीवाल के लिए भाजपा का एक छोटा सा कार्यकर्ता ही काफी हैं वह उसी से बहस कर लें ।
उन्होनें तंज कसते हुए कहा कि कहां मूंछ के बाल और कहां पूंछ के बाल अरविंद केजरीवाल और अमित शाह में कोई तुलना ही नहीं है।
गौरतलब है कि केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह को बहस करने की चुनौती दी थी।

बीजेपी सीएम को लेकर किया था सवाल
 दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख अब नजदीक आ गई है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद कजरीवाल ने आप का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान उन्होंने अभी तक बीजेपी के सीएम उम्मीदवार का चेहरा सामने न आने पर अमित शाह और उनकी पार्टी पर निशाना साधा। अब गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम केजरीवाल पर पलटवार किया है।
सीएम केजरीवाल ने दी थी चुनौती
अपना घोषणापत्र जारी करते हुए सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा। प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर बीजेपी से उनका सीएम चेहरा बताने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी के सीएम फेस से जनता के बीच बहस की भी चुनौती दी है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा किए हम बीजेपी को कल एक बजे तक का टाइम देते हैं। वह अपना सीएम उम्मीदवार बताएं। अगर बताते हैं तो मैं उससे बहस को तैयार।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।