29 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Gaana.Com :- किसी को जज करना आसान है चाहे उसके बारे में पूरी कहानी पता हो या नहीं :- सनी लियोनी

किसी को जज करना आसान है चाहे उसके बारे में पूरी कहानी पता हो या नहीं :- सनी लियोनी

मुंबई / गरिमा श्रीवास्तव :-बॉलीवुड की बोल्ड अवतार अभिनेत्री सनी लियोनी(Sunny Leone) इन दिनों Gaana.com में Gaana Podcast Original Confession With Sunny Leone को होस्ट कर रही हैं।
Confession के दौरान सनी ने बताया कि समाज मेरे बारे में बहुत ही बेतरतीब बातें करता है। क्योंकि अधिकतर चीज़ें जो मैं करती हूँ वह सामाजिक मानदंडों के खिलाफ होती है।

पर इसका मतलब ये नहीं कि आप किसी को जज करें। सनी ने कहा कि किसी को भी जज करना बेहद आसान है चाहे उसकी पूरी कहानी पता हो या नहीं पता हो। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सनी कहती हैं कि मेरे द्वारा किया हुआअधिकतर काम भले ही सामाजिक मानदंडों के खिलाफ हो पर मैं वही करती हूँ जो मेरा दिल चाहता है। और वह कार्य मेरे व मेरे परिवार के अनुकूल होता है।

मैं अभिनेत्री के साथ साथ एक माँ भी हूँ और माँ के सारे फ़र्ज़ भली भांति पूरी करती हूँ।


सनी ने कहा मुझे हमेशा लोगो ने जज किया कभी कभी तो बहुत बुरी बुरी बातें भी कही पर साथ साथ मेरे फैंस का प्यार भी मुझे हमेशा से मिलता रहा।
Gaana.Com पर सनी लियॉन ने कुछ इस तरह से अपने इमोशंस को बयां किया। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।