जब सर्जिकल स्ट्राइक हो तो इन्हे विमान के नीचे बांधकर ले जाएं, दिग्गी के बयान पर रामेश्वर का तंज

भोपाल। राजनीती बयानबाजी बड़ा मुद्दा बनती हैं। जिसके चलते सियासी गलियारे में जमकर हलचल शुरू हो जाते है। कुछ ऐसा ही हाल मध्यप्रदेश की सियासत में जारी है। जहां दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान के बाद भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमला बार बनी हुई है। जिसके चलते राजधानी भोपाल के हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के पर जमकर हमला बोला। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यह खाते हिंदुस्तान की है और गाते पाकिस्तान की हैं। साथ ही दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए सेना से मांग कर कहा कि अब जब भी सर्जिकल स्ट्राइक हो। पाकिस्तान के आतंकवादी कैंपो को उड़ाया जाए। बम फेंके जाए। तब इन महापुरुषों को विमान के नीचे बांधकर ले जाएं। इनको भी बमों के साथ पटक दिया जाएं। जिससे यह भारत लौटकर आये तो गिनती अक्षरश: बता दें कि कितने आतंकवादी कैंप उड़े और कितने आतंकवादी मारे। साथ ही कौन कौन वहां आतंकवादियों की मौत के ऊपर आंसू बहाने वाला था।

सेना का मनोबल गिरा रही कांग्रेस
रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यह भारत की सेना का मनोबल गिराने का बयान देते है, लेकिन सेना का मनोबल गिरने वाला नहीं हैं। बता दें इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस का डीएनए ही पाकिस्तान परस्ती की है। उन्होंने सवाल उठाया कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे है। उसमें टुकड़े टुकड़े गैंग साथ चल रही है। राहुल गांधी सवाल करते है कि सेना कमजोर हो गई है। यह देशभक्ति नहीं है।

Exit mobile version