जब सांसद साध्वी प्रज्ञा को लोकसभा अध्यक्ष के नाम से आया मैसेज, पूछी ये बात, शिकायत दर्ज

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा सांसद को एक बार फिर किसी अज्ञात नंबर से मैसेज आया, जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज करवाई है।
मिली जानकारी के अनुसार 2 मई को सांसद प्रज्ञा के मोबाईल पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नाम से मेसेज आया, जिसमें किसी अज्ञात आरोपी ने सांसद प्रज्ञा को अंग्रेजी में पूछा, “कि प्रज्ञा कैसी हो और इस वक़्त कहाँ हो?
इसके कुछ देर बाद जिस नंबर से मैसेज आया था उसमें उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की फोटो नजर आने लगी। जिसके बाद प्रज्ञा ठाकुर ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज की। सांसद की शिकायत के बाद पुलिस ने 7862092008, 9480918183, 9439073870 इन नंबरों की जांच कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बता दे कि इससे पहले भी साध्वी प्रज्ञा को किसी अंजान नंबर से सेक्सटॉर्शन का शिकार बनाने की कोशिश की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया था।
Exit mobile version