जब विपक्ष में थे तो किसानों के नुकसान के लिए 40 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर की मांग करते थे, आज मुआवजा देने से कौन रोक रहा?कमलनाथ

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने किसानों को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि जब विपक्ष में थे तो किसानों के नुकसान के लिए 40 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा देने की मांग करते थे। फिर आज मुआवजा देने से कौन रोक रहा ? पीसीसी चीफ ने कहा कि आपदा के कारण किसानों के आर्थिक स्थिति पर भारी चोट पड़ी है। साथ ही कमलनाथ ने कहा कि किसानों की सोयाबीन की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। मालवा, निमाड़ सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कम बारिश और फिर भारी बारिश से सोयाबीन की फसल खराब हुई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- मालवा निमाड़ सहित मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पहले अल्पवृष्टि और फिर अतिवृष्टि से सोयाबीन की फसल पूर्णतः बर्बाद हो चुकी है। आपदा की मार से किसान की आर्थिक स्थिति पर भारी चोट पड़ी है।

Exit mobile version