उमा भारती चुनावी माहौल से दूर, कांग्रेस ने लगाया यूज एंड थ्रो की सियासत का आरोप

मध्यप्रदेश में चुनावी रण अब अपने चरम पर है। बीजेपी-कांग्रेस दोनों ही दलों के दिग्गज चुनावी समर में हैं। लेकिन इस चुनाव में एक चेहरा ऐसा भी है, जो अब तक चुनावी रण से बहुत दूर है। वो चेहरा जिसने साल 2003 विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 3 चौथाई बहुमत के साथ सत्ता दिलाई। अपने बेबाक बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली उमा भारती ने चुनावी माहौल से दूर हैं। राजनीतिक गलियारों में पूर्व सीएम उमा भारती को लेकर अलग-अलग चर्चाओं का माहौल भी गर्म है। इधर कांग्रेस ने बीजेपी पर यूज एंड थ्रो की सियासत का आरोप लगाया है।

उमा भारती अपने भतीजे के चुनाव प्रचार में तक नहीं उतरी

एमपी कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अवनीश बुंदेला ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, उमा भारती अपने भतीजे के चुनाव प्रचार में तक नहीं उतरी। प्रदेश तो दूर बल्कि उनके वर्चस्व के क्षेत्र बुंदेलखंड की सियासत से उन्हें बेदखल कर दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि, राजनीतिक जमीन खो चुकी उमा की स्थिति का कारण बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व है। बीजेपी ने महिला ही नहीं बल्कि एक साध्वी का अपमान किया है।

कांग्रेस के आरोप पर बीजेपी का पलटवार

वहीं कांग्रेस के आरोप पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मिलन भार्गव ने कहा कि, उमा भारती के मार्गदर्शन में संगठन आगे बढ़ रहा है। संगठन को जब आवश्यकता होगी उनका साथ भी लिया जाएगा। इसके साथ ही बीजेपी नेता ने कांग्रेस को नसीहत भी दी कि, कांग्रेस अपना घर देखें, बीजेपी ने हमेशा अपने वरिष्ठों का सम्मान किया है।

 

Exit mobile version