शातिर ठग के मेहमानवाज़ी में नहीं छोड़ी कोई कसर , थाने में बैठकर फूंक रहा सिगरेट

Indore : विधायक कैलाश विजयवर्गीय को एसपी मोहम्मद यूसुफ कुरैशी के नाम पर ठगी की कोशिश करने वाले अपराधी की मेहमानवाज़ी इंदौर पुलिस पूरी सिद्धत से कर रही है। राजस्थान के शातिर ठग सुरेश उर्फ भैरिया घांची को परदेशीपुरा थाने में पुलिस रिमांड के दौरान वीवीआईपी ट्रीटमेंट दे रही है।  इस मामले में आईजी विवेक शर्मा के निर्देश के बाद टीआई राहुल शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

मामला तब खुला जब एक पुलिसकर्मी ने ही इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया , वीडियो देखने के बाद आला अधिकारी हक्के बक्के रह गए। आरोपी ठग को लेकर विवेचना कर रहे सब इंस्पेक्टर कमल किशोर, खुफिया स्क्वॉड के कांस्टेबल राहुल हुंडैत व विशाल जादौन, थाने के संत्री राजू धावने को निलंबित कर लाइन अटैच किया है। एसआई कमल किशोर को एसपी ने अपने ऑफिस में अटैच किया है। आरोपी विवेचक कमल किशोर के साथ टेबल पर बैठकर सिगरेट फूंक रहा था।

Exit mobile version