भोपाल : जल्द आ सकते हैं रात्रि कर्फ़्यू के फैसले, प्रदेश में महामारी की तीसरी या चौथी लहर

भोपाल : जल्द आ सकते हैं रात्रि कर्फ़्यू के फैसले, प्रदेश में महामारी की तीसरी या चौथी लहर

भोपाल/ राजकमल पांडे। वहीं इंदौर और भोपाल में मरीज बढ़ रहे हैं 19 दिन बाद भोपाल में कोरोना से एक की मौत हुई है, जिसके बाद प्रदेश सरकार रात्रि कर्फ़्यू पर फैसला लगाने का मूड बना रही है। सीएम ने कहा कि रोको-टोको अभियान को प्रभावी तरीके से लागू किया जाए अन्यथा कठोर कदम उठाना आवश्यक हो जाएगा। इंदौर, भोपाल, उज्जैन, बुरहानपुर, जबलपुर, रीवा, ग्वालियर सहित छिंदवाड़ा में तेजी से प्रकरण बढ़ रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अधानोम ने कहा कि हम ये मानते हैं कि लोग कोरोना से जुड़े प्रतिबंधों का पालन करते-करते ऊब चुके हैं, लेकिन यह समझना हमारी सबसे बड़ी भूल होगी कि महामारी खत्म हो गई है। कोरोना की गिरती मृत्यु दर का हवाला देते हुए उन्होंने यह बात कही।

लापरवाही आएगी पुनः जान पर

कई विशेषज्ञों का मानना है कि हमारी लापरवाही संक्रमण को बढ़ाने में मदद कर रही है। बाज़ारों में पहले सैनिटाइजर दिख जाता था, पर अब ये भी गायब हो गया है। दो गज की दूरी का पालन तो अब नाम के लिए रह गया है। इसका परिणाम ये है कि राजधानी मे रविवार को 77 नए मामले आए हैं। और अगर लापरवाही बढ़ती रही तो यह आकडा बढ़ते क्रम मे ही रहेगा।

Exit mobile version