टैगोर नगर फेस-2 श्री पीपलेश्वर महादेव में शेषनाग प्राण प्रतिष्ठा कर किया श्रावण मास का स्वागत

शिवभक्तों ने बेलपत्र, फूल एवं दुग्ध से भगवान का अभिषेक पूजन किया।

  1. भोपाल : सावन माह का स्वागत टैगोर नगर फेज-२ उपस्थित श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित शेषनाग प्राण प्रतिष्ठा पूजा किया गया। शिवभक्तों ने बेलपत्र, फूल एवं दुग्ध से भगवान का अभिषेक पूजन किया।

मंत्रोच्चार में साथ विधिपूर्वक अभिषेक पूजन एवं भगवान शेष नाग की प्राण प्रतिष्ठा की गयी..

श्रावण मास की महत्ता पर आयोजक शिव भक्त आयोजक सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि यह भगवान शिव को प्रसन्न करने का महीना है। शेष नाग प्राण प्रतिष्ठा एवं अभिषेक पूजन विशेष फलदाई है। उन्होंने कहा कि सच्ची श्रद्धा के साथ थोड़े से प्रयत्न से ही भक्त भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न कर लेते हैं।

इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय शिव भक्तो के साथ, रविन्द्र साहू झूमरवाला,जितेंद्र शुक्ला,राजेश्वर सिंह, वीरेंद्र तिवारी, ए. वी सिंह सहित शिव भक्त मौजूद रहे…

Exit mobile version